Lucknow News: रेरा एजेन्टस का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न- अध्यक्ष रेरा ने सफल प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। 

भू-सम्पदा सेक्टर में उपभोक्ताओं के हितों एवं भू-सम्पदा सेक्टर के संवर्धन एवं सुनियोजित पारदर्शी पक्रिया के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा...

Apr 3, 2025 - 19:21
 0  36
Lucknow News: रेरा एजेन्टस का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न- अध्यक्ष रेरा ने सफल प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। 

लखनऊः भू-सम्पदा सेक्टर में उपभोक्ताओं के हितों एवं भू-सम्पदा सेक्टर के संवर्धन एवं सुनियोजित पारदर्शी पक्रिया के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा (रेरा) द्वारा रेरा एजेन्टस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। सफल प्रशिक्षणर्थियों को रेरा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उ0 प्र0  रेरा में पंजीकृत कराये जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, भू-समपदा क्षेत्र में होमवायर्स के हितों के दृष्टिगत यह महत्वपूर्ण पहल है। जिसके क्रम में ही आज अध्यक्ष उ0 प्र0 रेरा द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 67 पशिक्षित सफल भू-सम्पदा एजेन्टस को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके पूर्व भी अध्यक्ष उ0 प्र0 रेरा द्वारा तीन बैच्स के सफल एवं प्रशिक्षित भू-सम्पदा एजेन्टस को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उ0 प्र0 रेरा में पंजीकरण हेतु मार्ग-प्रशस्त किया गया है।     अध्यक्ष उ0 प्र0 रेरा की प्रेरणा एवं उनके सफल मार्ग दर्शन मे भू-सम्पदा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल है।

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रेरा, संजय आर भूसरेडडी ने कहा कि पहले यूपी रेरा एजेंट एजेंसी के लिए कोई भी व्यक्ति अप्लाई करता था और उसको एजेंट बना दिया जाता था, बिना उसके ज्ञान हुनर को देखें, खास करके रेरा के लॉ पर। अब रेरा द्वारा नई व्यवस्था के तहत अब एजेंटस को चार दिन का अनिवार्य प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इसके लिए रेरा द्वारा दो प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किये जा रहे है। एक लखनऊ दूसरा गौतमबुद्ध नगर में है। अभी तक रेरा द्वारा आठ बैचेस का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है।  यह चैथा और छठा बैच था जो आरएलबी में लखनऊ में ट्रेनिंग संपन्न हुई।

अध्यक्ष रेरा ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरान्त परीक्षा में उत्तीर्ण पशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है, तब  वह प्रमाणिक एजेन्ट हो जाता है। क्योकि प्रशिक्षण में रेरा के लाॅ, अधिकार एजेन्ट की जिम्मेदारियां व उनके दायित्वों आदि का बोध कराया जाता है।

Also Read- Prayagraj News: मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में 579 करोड़ रुपये की 181 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास।

उन्होने बताया कि सफल अभ्यर्थी रेरा पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन एजेन्सी के लिए कर सकता है। पहले यह पंजीकरण पाॅच वर्ष के लिए होगा। फिर एजेन्टस के कार्य के दृष्टिगत आगे नवीनीकरण किया जायेगा। अध्यक्ष रेरा ने बताया कि होम बायर जो परेशान रहता है उसे अब परेशानी से नही गुजरना पडे़गा। क्योकि एजेन्टस का संपूर्ण व्योरा उसके पास उपलब्ध रहेगा। शिकायते अब कम से कम होगी। इस अवसर पर सचिव उ0 प्र0 रेरा, प्रमोद कुमार उपाध्याय, प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद, वित्त परामर्शदाता सुधांशु त्रिपाठी, सयुक्त सचिव उमाशंकर सिंह सहित रेरा के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।