Hardoi News: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। 

अपर जिला जज द्वारा बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कारागार अधीक्षक...

Dec 7, 2024 - 18:52
74 Views
Hardoi News: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। 

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।

अपर जिला जज द्वारा बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है उनकी उनको प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज ने बंदियो से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले।

Also Read- Hardoi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस- भूमि कब्जा मुक्त कराने में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले लेखपाल व कानूनगो पर कड़ी कार्यवाही करें।

जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी,जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अनीश यादव, नरेश चंद्र, लीगल एड डिफेंस काउंसिल  विनोद कुमार मिश्रा,देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow