अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने पिहानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा। 

Hardoi: अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने पिहानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से बातचीत की तथा प्रशासन...

By INA News Desk
Aug 7, 2025 - 13:12
95 Views
अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने पिहानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा। 
अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने पिहानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा। 

Hardoi: अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने पिहानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से बातचीत की तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सहायता के संबंध में पूछा। उन्होंने धोबिया आश्रम व बाबा मैरिज लॉन में बनाए गए बाढ़ शरणालयों को देखा।

उन्होंने विधायक श्याम प्रकाश के साथ राहत किट बाढ़ प्रभावितों को वितरित की। विधायक ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा की सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी, उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : सर्वेश उर्फ लाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow