हाथरस में ₹50 ओपीडी से सस्ता इलाज: अग्रवाल युवा मंडल और एसआरएच हॉस्पिटल की विशेष स्वास्थ्य योजना शुरू
जनपदवासियों को किफायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर
हाथरस। जनपदवासियों को किफायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर और एसआरएच मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया गया। अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्तरां में आयोजित प्रेस वार्ता में योजना की जानकारी देते हुए आयोजकों ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।योजना के तहत मरीजों को ओपीडी मात्र 50 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पैथोलॉजी जांच पर 50 प्रतिशत, दवाइयों की खरीद पर 20 प्रतिशत तथा आईपीडी (भर्ती) उपचार पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।आयोजकों ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिकों को निर्धारित केंद्रों पर पंजीकरण कराना होगा। उनका कहना था कि बढ़ते चिकित्सा खर्च के बीच यह पहल आम लोगों को कम लागत में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।प्रेस वार्ता के दौरान ब्रजेश गोयल, गौरव टायल, शरद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अमित गोयल, पुनीत पोद्दार, शशांक अग्रवाल और हर्ष अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




