Hathras: रात्रि में सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष, सफाई व्यवस्था और पंपिंग स्टेशन का लिया जायजा

बरसात के मौसम में शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी लगातार

Jul 29, 2026 - 12:24
20 Views
Hathras: रात्रि में सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष, सफाई व्यवस्था और पंपिंग स्टेशन का लिया जायजा
सफाई व्यवस्था का जायजा लेती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी 

हाथरस। बरसात के मौसम में शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी लगातार रात्रिकालीन निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने देर रात शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद पंपिंग स्टेशन पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था, मशीनों की कार्यप्रणाली और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने रात्रिकालीन सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव या गंदगी की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता और गुणवत्ता के साथ संचालित की जाएं।पंपिंग स्टेशन पर उन्होंने मशीनों के संचालन की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पंप हर समय पूर्ण क्षमता के साथ क्रियाशील रहें, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आए और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वह स्वयं देर रात तक व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सफाई व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।उन्होंने अधिकारियों को रात्रिकालीन निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखने तथा सफाई और जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। नगरवासियों ने भी पालिकाध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित हाथरस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Also Read- Ravneet Singh Bittu Resigns: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब की राजनीति में नई भूमिका की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow