Hathras: पैबंद लगने के बाद फिर काटी सडक यात्रा में परेशानी। 

सासनी-घंटरबाग जाने वाली सडक काफी दिनों से जर्जर पडी होने की जब शिकायत की गई तो अफसरों ने सडक में जगह-जगह पैबंद लगा दिए

Nov 27, 2025 - 22:22
24 Views
Hathras: पैबंद लगने के बाद फिर काटी सडक यात्रा में परेशानी। 
दबंग किसानों द्वारा काटी गई  सडक
हाथरस। सासनी-घंटरबाग जाने वाली सडक काफी दिनों से जर्जर पडी होने की जब शिकायत की गई तो अफसरों ने सडक में जगह-जगह पैबंद लगा दिए। और यात्रियों को परेशानी से निजात दिलाने का कार्य किया। मगर कुछ दिन बाद दबंग किसानों ने सडक काटकर यात्रियों के लिए फिर व्यवधान डाल दिया। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व सासनी से घंटरबाग जाने वाली सडक जर्जर अवस्था में थी। जिसकी शिकायत अफसरों तक पहुंची तो अफसरों ने सडक में पैबंद लगवा दिए। और यातायात सुचारू कर दिया। उसके कुछ दिन बाद गांव गदाखेडा के करीब सौ मीटर की दूरी पर एक किसान ने अपने खेत में पानी ले जाने के लिए सडक को फिर काट दिया। जिससे रात में चले वाले दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। हालांकि इस बावत अभी किसी अफसर से शिकायत नहीं की गई है। मगर सडक पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी से गुजरना पड रहा है। अब देखना यह है कि क्या सडक की फिर से मरम्मत कराई जाएगी या किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow