Ballia : रेवती सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव, नवजात बेटियों का सम्मान और जागरूकता अभियान
जिला मिशन समन्वयक अंजली सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। पात्र लोगों को आवेदन भरने में मदद की
बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का हिस्सा बनकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार पौत्स्यन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद नवजात बालिकाओं के जन्म को उत्सव की तरह मनाना, समाज को उनके अधिकारों के बारे में बताना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश हर घर तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम में अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण ने नवजात कन्याओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें बेबी किट, सोनपापड़ी और सम्मान पत्र दिया गया। माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, प्रसव के बाद की देखभाल, बालिकाओं की पढ़ाई और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
जिला मिशन समन्वयक अंजली सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। पात्र लोगों को आवेदन भरने में मदद की गई। सुपरवाइजर कुमकुम सिंह, आशा कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने कहा कि हर बेटी के जन्म को सम्मान और खुशी के साथ मनाना चाहिए।
स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सबने बालिकाओं के अधिकारों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा है, जो महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर देता है।
What's Your Reaction?









