Hardoi: हरदोई में भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल।
जनपद में भगवान श्रीराम को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि खुद को समाजवादी पार्टी
हरदोई। जनपद में भगवान श्रीराम को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि खुद को समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताने वाले यदुनंदन लाल वर्मा ने एक सार्वजनिक सभा के दौरान भगवान श्रीराम और वाल्मीकि रामायण पर अमर्यादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस प्रकरण में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वहीं, विपक्षी दलों और आम नागरिकों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो मामला और बढ़ सकता है। कई लोगों ने सत्ताधारी सरकार और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है।
हालांकि, अब तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर चुप्पी के चलते अटकलों का बाजार भी गर्म है। फिलहाल, पूरे मामले पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं कि प्रशासन कब तक इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करता है।
Also Read- UCC पर अबू आज़मी का कड़ा प्रहार: कहा- 'धर्म एक स्वतंत्र...
What's Your Reaction?









