Hardoi News: खबर का असर- पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू, वैक्सीन लगाकर पशुओं को किया जा रहा निरोग। 

कुछ दिन पूर्व आई एन ए न्यूज़ द्वारा गलघोटू की बीमारी से करने वाले पशुओं की खबर का प्रकाशन किया गया था। नींद से जागने पर और खबर ...

Jun 27, 2025 - 14:36
46 Views
Hardoi News: खबर का असर- पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू, वैक्सीन लगाकर पशुओं को किया जा रहा निरोग। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल/हरदोई। कुछ दिन पूर्व आई एन ए न्यूज़ द्वारा गलघोटू की बीमारी से करने वाले पशुओं की खबर का प्रकाशन किया गया था। नींद से जागने पर और खबर का संज्ञान पशुपालन विभाग द्वारा लेने पर विभाग द्वारा वैक्सीनेटर रवि कुमार उर्फ रामू के माध्यम से पशुओं के एच एस वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया है। आपको बता दें कि इस वैक्सीन का प्रमुख कार्य पशुओं में होने वाली गलघोंटू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने का है। यह टीका 5 माह से कम गर्भ वाले पशुओं को लगाया जाता है। 

अधिक दिनों के गर्भ वाले पशु को या टीका लगाने से परिणाम गंभीर हो सकते हैं। पशु चिकित्सालय सांडी के डॉक्टर पुष्पेंद्र ने बताया कि टैग लगे पशुओं को टीकाकरण कर लाभान्वित करने का कार्य विभाग द्वारा तेजी से किया जा रहा है परंतु जागरूकता ना होने से पशुपालकों द्वारा टीकाकरण अभियान में रुचि नहीं ली जा रही है, जिससे काम पशुओं का टीकाकरण हो पा रहा है। वैक्सीनेटर रवि कुमार उर्फ रामू ने बताया कि काफी ग्रामीणों द्वारा अपने पशुओं को टीका नहीं लगवाया जा रहा है ,जिससे टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है।

टीका न लगने से जब रोगग्रस्त हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है, तो गलती विभाग की दी जाती है, जो सरासर अनुचित है। वैक्सीनेटर ने बताया कि यदि लोग अधिकाधिक संख्या में अपने पशुओं को टीका लगवाते हैं, तो बीमारियों की रोकथाम में काफी हद तक मदद मिलती है।

Also Read- Prayagraj News :औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने तत्कालीन डीपीआरओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow