Hardoi News: उद्योग बन्धु की हुई बैठक- निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जाये - मंगला प्रसाद सिंह

जिलाधिकारी (District Magistrate) ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra Portal) पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जाये। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ...

Feb 28, 2025 - 15:40
74 Views
Hardoi News: उद्योग बन्धु की हुई बैठक- निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जाये - मंगला प्रसाद सिंह

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जाये। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त अवशेष निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं।

Also Read- Hardoi News: कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की हुई मौत, घर में मचा कोहराम।

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उद्योगपति नवल माहेश्वरी ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में हुए विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow