Hardoi News: नदियों में मत्स्य आखेट की नीलामी 02 अप्रैल को - एसडीएम सवायजपुर

एसडीएम कहा है प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण 31 मार्च को किया जायेगा और 02 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे से तहसील सवायजपुर सभागार में नदियों...

Mar 12, 2025 - 16:32
46 Views
Hardoi News: नदियों में मत्स्य आखेट की नीलामी 02 अप्रैल को - एसडीएम सवायजपुर

Hardoi News: उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने सूचित किया है तहसील सवायजपुर क्षेत्र में गंगा नदी में जनपद फरूखाबाद की सीमा से क0 छोछपुर तक व क0 छोछपुर से मझियारा घाट तक और रामगंगा नदी के कुण्डा में शाहजहॉपुर की सीमा से साई घाट तक, साई घाट से मोल्हनपुर घाट तक, मोल्हनपुर घाट से श्यामपुर घाट तक, श्यामपुर घाट से बारी घाट तक, बारी घाट से सुरजनापुर घाट तक,

सुरजनापुर घाट से बरान घाट तक, बरान घाट से बेहथर घाट तक, बेहथर घाट से चन्द्रमपुर घाट तक, चन्द्रमपुर घाट से क0 छोछपुर तक, क0 छोछपुर से तेरा पुरसौली तक व नीलम नदी में नोनखारा व बम्हरौली के पास एवं अन्य क्षेत्र, गम्भीरी नदी में खरगपुर से बम्हरौली तक तथा गर्दा नदी में कहारकोला घाट से धरमपुर घाट तक, धरमपुर घाट से हरनखुदा घाट तक, हरनखुदा घाट से बाजपुर नकटौरा घाट तक, बाजपुर नकटौरा घाट से भानापुर तक, भौराजपुर से गंजरी घाट तक तथा छितरामऊ घाट से नोनखारा घाट तक नदियों मत्स्य आखेट हेतु पट्टा/ठेका पद दिये जाने हेतु पंजीकृत मत्स्यजीवी समितियों से सभी प्रमाण पत्रों सहित 28 मार्च 2025 तक आवेदन आमंत्रित है।

एसडीएम कहा है प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण 31 मार्च को किया जायेगा और 02 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे से तहसील सवायजपुर सभागार में नदियों की नीलामी की जायेगी। उन्होने कहा कि नदियों में मत्स्य आखेट की इच्छुक पंजीकृत समितियां निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत करें तथा अधिक जानकारी के लिए तहसील सवायजपुर कार्यालय से सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow