Ayodhya : अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने जाँच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की मुख्य वजह दिल का दौरा पड़ना (कार्डियक अरेस्ट) सामने आई है। जवान के इस तरह अचानक शांत हो जाने की खबर से उनके साथी पुलिस
अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पीएसी के एक जवान की अचानक मौत हो गई, जिससे पुलिस विभाग और साथी सुरक्षाकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जवान की पहचान नरेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जो बारहवीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे और इन दिनों राम जन्मभूमि परिसर के अत्यंत संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, बैरक से नीचे उतरते समय वह अचानक सीढ़ियों पर ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें इस हालत में देख साथी जवान तुरंत उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर भागे।
अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने जाँच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की मुख्य वजह दिल का दौरा पड़ना (कार्डियक अरेस्ट) सामने आई है। जवान के इस तरह अचानक शांत हो जाने की खबर से उनके साथी पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों में गहरा दुख है। मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के मांधाता क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र बहादुर सिंह अपने पीछे हँसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गए हैं। धार्मिक नगरी की सुरक्षा में तैनात जवान के इस तरह असमय चले जाने से उनके पैतृक गांव और ड्यूटी स्थल दोनों ही जगहों पर माहौल गमगीन हो गया है।
Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
What's Your Reaction?




