अयोध्या दीपोत्सव: रामकथा पार्क में जीवंत होगा 500 वर्षों का इतिहास, अभिनय से दिखेगा मंदिर आंदोलन के पुरोधाओं का त्याग

अयोध्या दीपोत्सव 2026 में संस्कृति विभाग द्वारा 500 वर्षों के इतिहास पर भव्य प्रदर्शनी। रामकथा पार्क में श्रीराम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के कायाकल्प की दिखेगी गाथा।

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 23:38
4 Views
अयोध्या दीपोत्सव: रामकथा पार्क में जीवंत होगा 500 वर्षों का इतिहास, अभिनय से दिखेगा मंदिर आंदोलन के पुरोधाओं का त्याग
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित हो रहे दसवें ऐतिहासिक दीपोत्सव-2026 में रामनगरी की पांच शताब्दियों की संघर्षगाथा, श्रीराम मंदिर आंदोलन और आधुनिक अयोध्या के नव-निर्माण की यात्रा को भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से रामकथा पार्क में आयोजित होने वाली इस विशेष प्रदर्शनी में वर्ष 1500 ईस्वी से लेकर वर्तमान समय तक के सभी ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक पड़ावों को क्रमबद्ध तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस विशिष्ट प्रदर्शनी, दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे।

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महान पुरोधाओं के त्याग और संघर्ष को समर्पित नाट्य एवं अभिनय आधारित प्रस्तुतियां होंगी। कुशल रंगकर्मियों द्वारा मंचन के जरिए यह दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार पीढ़ियों के अविराम संघर्ष, कानूनी प्रक्रियाओं और साधु-संतों के संकल्प के बाद भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसके साथ ही मंदिर निर्माण की चरणबद्ध यात्रा, गर्भगृह की संरचना और प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत रामनगरी के समग्र कायाकल्प की कहानी को दृश्य-श्रव्य माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रदर्शनी में सनातन विरासत के संरक्षण के साथ-साथ अयोध्या के तीव्र आधुनिक विकास जैसे फोर-लेन व सिक्स-लेन सड़कें, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक रेलवे स्टेशन, सरयू रिवरफ्रंट और विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाओं के विस्तार को भी किया गया है। इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को यह संदेश देना है कि किस प्रकार अयोध्या ने अपने मूल आध्यात्मिक चरित्र को अक्षुण्ण रखते हुए विकास के आधुनिक प्रतिमान स्थापित किए हैं।

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार एवं विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दसवें दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए 500 वर्षों की इस यात्रा को एक ही छत के नीचे समेटा गया है। दुर्लभ अभिलेखों, ऐतिहासिक संदर्भों और अभिनय आधारित प्रस्तुतियों के इस संगम से नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली जड़ों से सीधे जुड़ेगी। रामकथा पार्क में सज रही यह प्रदर्शनी दीपोत्सव के सांस्कृतिक फलक को बौद्धिक एवं ऐतिहासिक ऊंचाई प्रदान करने के साथ रामनगरी की विरासत और विकास की संयुक्त गाथा को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement