आजाद अधिकार सेना ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, राशन वितरण में भ्रष्टाचार व घटतोली पर जताई आपत्ति।

Sambhal News: आजाद अधिकार सेना पार्टी की ओर से उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ...

Jul 31, 2025 - 20:24
51 Views
आजाद अधिकार सेना ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, राशन वितरण में भ्रष्टाचार व घटतोली पर जताई आपत्ति।
आजाद अधिकार सेना ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, राशन वितरण में भ्रष्टाचार व घटतोली पर जताई आपत्ति।

उवैस दानिश, सम्भल

आजाद अधिकार सेना पार्टी की ओर से उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने क्षेत्र में हो रहे राशन वितरण की कलाबाजारी, घटतोली और अन्य गंभीर समस्याओं को उजागर किया।

गुरुवार को आजाद अधिकार सेना पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश महासचिव खिज़र गौस के नेतृत्व में नई तहसील पहुँचे। जहाँ पार्टी के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सरकारी राशन वितरण प्रणाली में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं। पात्र लाभार्थियों को न तो पूरा राशन मिल रहा है और न ही समय पर वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही घटतोली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि संबंधित दुकानदारों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता को उनका हक सही तरीके से मिल सके।

इसके अतिरिक्त पार्टी ने राशन वितरण संबंधित जनहित मुद्दों को भी उठाया और प्रशासन से इन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। आजाद अधिकार सेना ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है और कहा है कि सभी बिंदुओं पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में ज़रीफ़ मिर्जा, फैजान खान, मोहम्मद शाहनवाज, रागिब हुसैन आदि लोग शामिल रहे।

Also Read - काशी के 2.21 लाख किसानों को रक्षाबंधन से पहले डबल इंजन सरकार की सौगात, श्रावण मास में खिलेंगे अन्नदाताओं के चेहरे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow