चंद्रशेखर आजाद के बिना यूपी में नहीं बनेगी सरकार, आजाद समाज पार्टी सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: मसूद अहमद

संभल में आजाद समाज पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व मंत्री मसूद अहमद ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के बिना यूपी में कोई भी गठबंधन सरकार नहीं बना सकता।

By INA News Desk
Aug 30, 2026 - 18:29
24 Views
चंद्रशेखर आजाद के बिना यूपी में नहीं बनेगी सरकार, आजाद समाज पार्टी सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: मसूद अहमद

बगैर चंद्रशेखर आजाद के यूपी में नहीं बनेगी सरकार, आजाद समाज पार्टी ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से मौहल्ला महमूद खां सराय स्थित पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शहजाद खां ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद डॉ. मसूद अहमद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सम्भल में लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया और कार्यकर्ताओं व जनता के साथ विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं और आगामी चुनाव में आजाद समाज पार्टी का समर्थन करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को उनका हक और हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने पार्टी के नारे “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” को दोहराते हुए लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की। डॉ. मसूद अहमद ने आरएसएस और भाजपा पर भी तीखा हमला बोला।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मुसलमानों को लेकर दिए बयान पर उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार पर मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने शिक्षा, रोजगार, किसान, बिजली और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी मजबूत गठबंधन के पक्ष में है और भाजपा से निजात के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद के बिना कोई गठबंधन पूरा नहीं है और जो दल चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन करेगा, वही सरकार बनाने की स्थिति में होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow