Azamgarh News: मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा स्थानीय निकायों की समीक्षा की
मण्डलायुक्त ने इसे कार्यों के प्रति शिथिलता, लापरवाही एवं उच्च स्तर पर दिये गये निर्देश के अनुपालन में प्रति उदासीनता मानते हुए प्रभारी सचिव, मण्डी समिति बेल्थरोड एवं प्रभारी....
कार्याें में प्रगति लाने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश, चार अधिकारियों का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश
Report-S.Asif Hussain zaidi
By INA News Azamgarh.
आजमगढ़: मण्डलायुक्त विवेक ने मण्डल के जनपदों में राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं स्थानीय निकायों की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने बुधवार को देर सायं तक आयुक्त सभागार में आयोजित उक्त तीनों मण्डलीय समीक्षा बैठकों में जहॉं कार्यों में शासन मंशा के अनुरूप प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया वहीं कार्यों में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने, उच्च स्तर से दिये गये निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने कारण चार अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा कम उपलब्धि पर एक अधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
मण्डलायुक्त विवेक ने राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा में पाया कि मण्डी आय में जनपद बलिया की उपलब्धि मात्र 82.01 प्रतिशत है। जबकि इसमें अपेक्षित सुधार हेतु विगत कई बैठकों से प्रभारी सचिव, मण्डी समिति बेल्थरोड एवं प्रभारी सचिव, मण्डी समिति रसड़ा को लगातार निर्देश दिये जाते रहे हैं, परन्तु इस ओर ध्यान नहीं दिये जाने से मण्डी आय में बलिया की रैैैंकिंग में लगातार गिरावट हुई है तथा वर्तमान में 74वीं रैंक प्राप्त है तथा ई ग्रेड में है।
Also Click: Ballia News: अग्नि पीड़ितों के बीच IRCS ने पहुंचाई राहत सामग्री, पीड़ितों को दिया सहारा
मण्डलायुक्त ने इसे कार्यों के प्रति शिथिलता, लापरवाही एवं उच्च स्तर पर दिये गये निर्देश के अनुपालन में प्रति उदासीनता मानते हुए प्रभारी सचिव, मण्डी समिति बेल्थरोड एवं प्रभारी सचिव, मण्डी समिति रसड़ा का एक दिन का वेतन रोकने तथा दोनों अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेश मद में जनपद बलिया में लक्ष्य के सापेक्ष 77.16 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति होने के कारण 74वीं रैंक तथा डी ग्रेड प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा डीआईजी स्टाम्प को इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा कहा कि बिहार-बलिया बार्डर के लिए जो समिति बनी है उसके लिए पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि डीएम के अनुमति प्राप्त किए बगैर कोई भी जनपदीय अधिकारी मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने अपर जिलाधिकारियों से कहा कि आरसीसीएमएस डैशबोर्ड पर अंकित राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में निर्विवाद उत्तराधिकार के वादों के निस्तारण की प्रगति गत माह के सापेक्ष कम है, ध्यान देकर इन वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
What's Your Reaction?











