Azamgarh News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता किसी भी दशा में खराब नहीं मिलनी चाहिए: मण्डलायुक्त

कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा आजमगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मण्डलीय कार्यशाला का निर्माण कार्य काफी विलम्बित पाये जाने तथा प्रगति काफी धीमी मिलने पर यूपी सिडको के अधीक्ष...

Apr 24, 2025 - 23:07
 0  24
Azamgarh News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता किसी भी दशा में खराब नहीं मिलनी चाहिए: मण्डलायुक्त

Report-S.Asif Hussain zaidi

By INA News Azamgarh.

आजमगढ़: मण्डलायुक्त विवेक ने मण्डल के जनपदों में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा में समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं हेतु धनराशि उपलब्ध है उन निर्माण कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी दशा में गुणवत्ता खराब नहीं मिलनी चाहिए। मण्डलायुक्त ने आजमगढ़ के मेडिकल कालेज में 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नेमडाड़ तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महराजगंज में छात्रावास के निर्माण कार्य में अपेक्षित कार्यवाही नहीं किए जाने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था यूपी पीसीएल पर नाराजगी व्यक्त किया।

कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी बलिया द्वारा अवगत कराया गया कि 100 शैय्या हास्पीटल सोनबरसा का कार्य 6-7 माह पहले पूर्ण हो गया है परन्तु बार बार निर्देशित करने के बावजूद उसके हैण्डओवर की कार्यवाही नहीं की जा रही है। मण्डालयुक्त ने इस स्थिति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोेजेक्ट मैनेजर, यूपीआरएनएन का एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

Also Click: Azamgarh News: मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा स्थानीय निकायों की समीक्षा की

इसी प्रकार कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा आजमगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मण्डलीय कार्यशाला का निर्माण कार्य काफी विलम्बित पाये जाने तथा प्रगति काफी धीमी मिलने पर यूपी सिडको के अधीक्षण अभियन्ता का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त विवेक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ ही सम्बन्धित प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से फील्ड का भ्रमण करें तथा अपने निर्माण कार्यों की समीक्षा करें, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

इसी के साथ उन्होने यह भी कहा कि तीनों जनपद के अपर जिलाधिकारी भी सप्ताह में कम से एक निर्माण कार्य की मौके पर जाकर समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जब भी फील्ड में जायें तो निर्माण कार्यों की समीक्षा की रिपोर्ट पूर्ण विवरण के साथ तैयार करें, आगमी बैठकों में इस बिन्दु की भी समीक्षा की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow