Baitul : भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए लगाए गए झंडे उठाकर फेंके, वीडियो हुआ वायरल
भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश बड़ोनिया ने झंडे निकालकर सड़क किनारे फेंक दिए जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमे साफ तौर पर देखा जा
- इस बात को लेकर कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद, थाने पहुँचे
- आमला से भाजपा विधायक के साथ कार्यकर्ता करवाई कांग्रेस नेता पर एफआईआर, मामले में उठ रहे कई सवाल
Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के बैतूल में भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद मामले में आमला विधायक योगेश पण्डागरे में साथ पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने की कांग्रेस नेता पर कार्यवाही किये जाने की मांग कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता उमाशंकर दिवान पर एफआईआर मारपीट और गालीगलौज की धाराएं लगाई बता दें कि नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नागरागमन पर स्वागत के लिए जगह जगह कांग्रेसियों ने झंडे बैनर लगाए थे इसी के चलते कारगिल चौक पर भी कार्यकर्ताओ द्वारा नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के स्वागत के लिए झंडे लगाए थे।
जिन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश बड़ोनिया ने झंडे निकालकर सड़क किनारे फेंक दिए जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता करगिल चौक से झंडे ले जाते हुए और सड़क किनारे फेंकते नजर आ रहे है जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठ भाजपा नेता से कहा सुनी हो गई जिसके बाद बाद भाजपा के आमला विधायक योगेश पण्डागरे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने पहुँचे और कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज करवाई।
वहीं कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग भी की जिसके बाद कांग्रेस नेता उमाशंकर दिवान पर मारपीट और गालीगलौज की धाराओं में एफआईआर की गई वहीं पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है पर सवाल यह भी उठ रहे है कि जब कहासुनी या मारपीट हुई थी तो दोनों पक्षो की ओर से काउंटर केस क्यों नही बनाया गया।
रविकांत डेहरिया ( कोतवाली थाना प्रभारी)
एक ही पक्ष पर एफआईआर क्यों दर्ज की गई जबकि वीडियो में तो झंडे लेजाकर फेंकते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता साफ साफ नजर आ रहे है। खैर अब जांच के बाद आगे क्या कार्यवाही होगी यह तो देखने वाली बात होगी।
Also Click : Deoband : ऐंबियेंस पब्लिक स्कूल के चाईल्ड हैल्थ चैक अप कैम्प में बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा
What's Your Reaction?











