Hardoi : नाली विवाद का पुलिस ने किया त्वरित समाधान

बघौली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पीड़िता द्वारा नाली की नियमित सफाई न करने के का

By INA News Desk
Aug 18, 2025 - 21:43
46 Views
Hardoi : नाली विवाद का पुलिस ने किया त्वरित समाधान
नाली विवाद का पुलिस ने किया त्वरित समाधान
Advertisement
Advertisement

हरदोई : बघौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक के सामने जनसुनवाई के दौरान शिकायत की कि उनके घर के सामने वाली सरकारी नाली का पानी निकास कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बघौली थाना प्रभारी को तुरंत मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

बघौली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पीड़िता द्वारा नाली की नियमित सफाई न करने के कारण कुछ लोगों ने पहले नाली को बंद कर दिया था। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने उस समय नाली को खुलवा दिया था। इस बार भी प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और समझाइश की। उन्होंने उन लोगों को सख्त हिदायत दी जिन्होंने नाली को बंद किया था कि भविष्य में ऐसा न करें। दोनों पक्षों की सहमति से नाली को फिर से खोल दिया गया और समस्या का समाधान हो गया।

पीड़िता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें भविष्य में किसी भी समस्या के लिए तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी।

Also Click : Mussoorie : मसूरी के ल्ंढौर खट्टापानी में बेबी गुलदार की एंट्री से हड़कंप, वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement