Hardoi News: हरदोई पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया

पुलिस अधीक्षक, हरदोई के निर्देश पर "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के अंतर्गत गठित पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसा..

By INA News Desk
Jun 5, 2025 - 21:29
50 Views
Hardoi News: हरदोई पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

हरदोई : बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। बालक के परिजनों ने थाना बिलग्राम में शिकायत दर्ज की थी कि उनका पुत्र बिना बताए कहीं चला गया और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस अधीक्षक, हरदोई के निर्देश पर "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के अंतर्गत गठित पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, थाना बिलग्राम
  2. कांस्टेबल शिवकुमार, थाना बिलग्राम
  3. कांस्टेबल अंशुल चौधरी, थाना बिलग्राम
  4. कांस्टेबल अभिषेक तोमर, थाना बिलग्राम

पुलिस के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement