Hardoi News: पहले दीवार को गिराया, फिर गाली- गलौज व मारपीट की, ;पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्तगण हनीफ पुत्र रजा उर्फ रज्जाक महोम्मद, रजा उर्फ रज्जाक मोहम्मद पुत्र खालिद निवासीगण ग्राम बुद्धापुरवा ...

By INA News Desk
May 5, 2025 - 23:17
54 Views
Hardoi News: पहले दीवार को गिराया, फिर गाली- गलौज व मारपीट की, ;पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

By INA News Hardoi.

बीते 13 फरवरी सुशील कुमार पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी ग्राम अनंग बेहटा कोतवाली देहात जनपद हरदोई द्वारा कोतवाली देहात पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त हनीफ पुत्र रजा उर्फ रज्जाक महोम्मद, रजा उर्फ रज्जाक मोहम्मद पुत्र खालिद निवासीगण ग्राम बुद्धापुरवा कोतवाली देहात जनपद हरदोई व 20 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुशील द्वारा बनाई गयी दीवार को गिराया गया तथा सुशील के साथ गाली- गलौज / मारपीट की गयी।

Also Click: Hardoi News: छेडछाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार

इस संबंध में सुशील की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 58/25 धारा 190/191 (2)/193 (3) /333/352/351(3)/115(2)/324(5)/92 बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया है।कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्तगण हनीफ पुत्र रजा उर्फ रज्जाक महोम्मद, रजा उर्फ रज्जाक मोहम्मद पुत्र खालिद निवासीगण ग्राम बुद्धापुरवा कोतवाली देहात जनपद हरदोई को घटना में प्रयुक्त बोलेरों गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow