Hardoi News: महिला आरक्षी के स्वास्थ्य को लेकर हरदोई पुलिस ने दी जानकारी
04 मई को महिला आरक्षी उपरोक्त की दवा लेने के पश्चात अचानक तबियत खराब होने पर उपचार हेतु सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा उन्हे बेहतर उपचार हेतु मे....
By INA News Hardoi.
हरदोई पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिला आरक्षी की तबियत खराब होने से संबंधित प्रसारित खबर के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम पेशी कार्यालय पर नियुक्त महिला आरक्षी बेबी सिंह जोकि बीमारी के चलते 18 अप्रैल से 14 दिवस के उपार्जित अवकाश पर रवाना थी। महिला आरक्षी उपरोक्त थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत स्थित फायर स्टेशन में बने आवास में निवास करती है।
Also Click: Hardoi News: पहले दीवार को गिराया, फिर गाली- गलौज व मारपीट की, ;पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया
04 मई को महिला आरक्षी उपरोक्त की दवा लेने के पश्चात अचानक तबियत खराब होने पर उपचार हेतु सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा उन्हे बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया।
वर्तमान समय में महिला आरक्षी उपरोक्त का उपचार ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षी बेबी सिंह विगत कुछ समय से बीमार चल रही थी जिनका उपचार चल रहा था इसी के चलते दवा का ओवरडोज होने से तबियत खराब हो गयी थी जिनकी वर्तमान स्थिति सामान्य है।
What's Your Reaction?











