Baitul News : जहर खा लूंगी या ताप्ति नदी में कूदकर जान दे दूंगी, विकास कार्यों से उपेक्षित ताप्ती वार्ड पार्षद का फूटा गुस्सा, बोलीं, विकास के वादे खोखले, कीचड़ में कमल खिल जाएगा
उन्होंने कहा कि ताप्ती वार्ड की जनता कई बार ज्ञापन, निवेदन और शिकायत दे चुकी है, लेकिन न तो रोड बनी, न नाली, और न ही सफाई की समुचित व्यवस्था हुई। गड्ढों और की...
रिपोर्ट : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश
By INA News Baitul.
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते वर्षो से वार्डवासी परेशान है इसको लेकर वार्ड पार्षद ने निरीक्षण के दौरान सीएमओ को ऐसी बात बोली कि रह गए सभी स्तब्ध मामला मुलताई नगर पालिका परिषद से सामने आया, जहाँ भेदभावपूर्ण विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्षद निर्मला उबारे ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड ताप्ती में विकास के नाम पर केवल खोखले वादे किए जा रहे हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर हालत बद से बदतर होती जा रही है।
पार्षद निर्मला उबारे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं कांग्रेस की पार्षद हूं, इसलिए नगर पालिका मेरे वार्ड की उपेक्षा कर रही है। कीचड़ की हालत इतनी खराब है कि यहां भी अब कमल खिलने की संभावना दिखने लगी है।"
उन्होंने कहा कि ताप्ती वार्ड की जनता कई बार ज्ञापन, निवेदन और शिकायत दे चुकी है, लेकिन न तो रोड बनी, न नाली, और न ही सफाई की समुचित व्यवस्था हुई। गड्ढों और कीचड़ से जूझ रही जनता ने आखिरकार हारकर अपने-अपने घरों के सामने खुद के निजी खर्चे से सीमेंट की सड़कें बनवाईं।
निर्मला उबारे ने चेतावनी भरे स्वर में कहा, "अगर नगर पालिका ने जल्द ही मेरे वार्ड में रोड नहीं बनाई तो मैं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगी। जहर खाकर जान दे दूंगी।"
इस मुद्दे को लेकर उन्होंने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को भी अपनी व्यथा सुनाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
वार्डवासियों ने भी पार्षद के साथ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे विकास के अधिकार से वंचित किए जा रहे हैं। शासन और प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द वार्ड में सड़क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
What's Your Reaction?











