Bajpur : पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका पुतला

बाजपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय के गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम के जरिए देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा।

Jun 25, 2026 - 13:42
 0  5
Bajpur : पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका पुतला
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका पुतला

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

नीट और यूजीसी नेट जैसी देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। बाजपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय के गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम के जरिए देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की गई है। साथ ही, मांग की गई है कि पेपर लीक की वजह से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने वाले युवाओं के पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि बार-बार परीक्षाओं का रद्द होना और सरकारी नौकरियों की भर्तियों का सालों तक लटके रहना युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। यह न सिर्फ युवाओं के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ है। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक प्रतिनिधि डी.के. जोशी, कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कदीर अहमद, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सतनाम सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव हरभजन सिंह, आदित्य चानना, महेश कुमार आशू, अनुराग गर्ग, नत्था सिंह धवन, पूरन बिष्ट, भूपेन्द्र कौर बेदी, प्रेम सिंह, शेर सिंह, जसवन्त सिंह, मुकछनराम सिंह, संजय सिंह, लखपत सिंह और अजयदीप ढौंढ़ियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow