Bajpur : बाजपुर की रेलवे कॉलोनी के खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बाजपुर के वार्ड नंबर 6 में स्थित रेलवे कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में 35 साल के एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में एक युवक को बेसुध पड़े देखा और जब पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

Jun 25, 2026 - 13:44
29 Views
Bajpur : बाजपुर की रेलवे कॉलोनी के खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bajpur : बाजपुर की रेलवे कॉलोनी के खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के वार्ड नंबर 6 में स्थित रेलवे कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में 35 साल के एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में एक युवक को बेसुध पड़े देखा और जब पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने जब शव की पहचान कराने की कोशिश की, तो मृतक की शिनाख्त शांति कॉलोनी द्योहरी के रहने वाले पप्पू पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक कूड़ा-कचरा बीनकर अपना पेट पालता था और वह बहुत ज्यादा नशा करने का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। युवक की अचानक हुई मौत से उसके पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow