Bajpur : सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य की शुरुआत किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव सिंह और महामंत्री हरप्रीत सिंह पन्नू ने मिलकर फीता काटकर की।

Jun 25, 2026 - 16:42
16 Views
Bajpur : सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट
Bajpur : सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

बाजपुर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य की शुरुआत किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव सिंह और महामंत्री हरप्रीत सिंह पन्नू ने मिलकर फीता काटकर की। रक्तदान शिविर के आयोजन में किसान मोर्चा के महामंत्री हरप्रीत सिंह पन्नू और महामंत्री अमरीक सिंह हुंदल ने मुख्य भूमिका निभाई और लोगों को इस नेक काम के लिए प्रेरित किया।

इस शिविर में समाज सेवा और गुरु के प्रति श्रद्धा भाव दिखाते हुए कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। खून दान करने वालों में किसान मोर्चा के मंत्री जश्न कम्बोज, वंश कंबोज, अमर सिंह, त्रिलोक सिंह, सचिन लम्बरदार, हेमंत तिवारी, दीपक तिवारी, जसप्रीत सिंह पन्नू, जसजोत घुम्मन, गगन नागी, जगजीत नागी और सोनू समेत कई स्थानीय युवा और गणमान्य लोग शामिल रहे। आयोजन समिति ने कहा कि गुरु की याद में किया गया यह दान कई जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने के काम आएगा, जो कि उनके दिखाए परोपकार के रास्ते पर चलने का एक छोटा सा प्रयास है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow