Bajpur : गुरुद्वारा नानकसर गजरौला में धार्मिक समर कैंप संपन्न, होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह
बड़े बच्चों के सीनियर वर्ग में ग्रुप ए के तहत जशनदीप सिंह पहले, संदीप सिंह दूसरे और इंद्रजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में हरजत सिंह ने पहला और गुरलीन कौर ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप सी में रावि शर्मा और जसमीत कौर संयुक्त रूप से पहले, जसदीप सिंह दूसरे और उत्तम वीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर: गुरुद्वारा नानकसर गजरौला में मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह की देखरेख और बाबा कुंदन सिंह गुरमत संगीत विद्यालय के सहयोग से चल रहे एक महीने के धार्मिक समर कैंप का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस मौके पर कैंप में हिस्सा ले रहे बच्चों के बीच धार्मिक पाठ, संगीत, कीर्तन और सामान्य ज्ञान से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिताओं के अलग-अलग वर्गों में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों के ग्रुप ए में रमनदीप कौर ने पहला, प्रभजोत सिंह ने दूसरा और नवनीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप बी में ज्ञान दीप सिंह पहले, गुरविंदर सिंह दूसरे और गुरदास सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप सी में सिद्कप्रीत सिंह को पहला, नवजोत सिंह को दूसरा और काजल कौर को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप डी में जश्नप्रीत कौर ने पहला, रोशनदीप सिंह ने दूसरा और गुनताज सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
बड़े बच्चों के सीनियर वर्ग में ग्रुप ए के तहत जशनदीप सिंह पहले, संदीप सिंह दूसरे और इंद्रजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में हरजत सिंह ने पहला और गुरलीन कौर ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप सी में रावि शर्मा और जसमीत कौर संयुक्त रूप से पहले, जसदीप सिंह दूसरे और उत्तम वीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। एक अन्य ग्रुप में गुरप्रीत सिंह को पहला, प्रभजोत सिंह को दूसरा और गुरजीत सिंह को तीसरा स्थान मिला। ओपन वर्ग की प्रतियोगिता में कीरत कौर ने पहला, प्रभजोत कौर ने दूसरा और चरणपौहल कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इन सभी बच्चों को सलवंत सिंह, प्रताप सिंह, बेअंत सिंह, जोग सिंह, बलविंदर सिंह, मेहर सिंह, नागेन्द्र सिंह और अनमोल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भाई हरपाल सिंह, भाई राजेंद्र सिंह और भाई इंद्रजीत सिंह ने निभाई। बच्चों को सिखाने में सर्वजीत कौर, अगमदीप कौर, सुखमनजोत कौर, जसप्रीत कौर, परमजीत कौर, सिमरनप्रीत कौर, अर्शदीप कौर, प्रभजोत कौर, सुखप्रीत कौर, हरवीन कौर, रूबलप्रीत कौर और गुरशरण कौर का मुख्य सहयोग रहा।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के कैंप बच्चों को अपने इतिहास, धार्मिक विचारों, अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में बहुत मदद करते हैं। उन्होंने माता-पिता से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को लगातार अच्छे संस्कार और नैतिक शिक्षा देते रहें। इस समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों और अभिभावकों ने हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के आखिर में प्रार्थना के बाद सभी के लिए लंगर का आयोजन किया गया।
Also Click : Delhi Police Action: आदर्श नगर के होटल में महिला को थप्पड़ मारने वाले दारोगा पर गिरी गाज, पुलिस ने किया लाइन हाजिर
What's Your Reaction?




