Ballia: बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, RSS और बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे उन्होंने खुले मंच से RSS और बीजेपी पर साधा

Aug 19, 2026 - 16:05
9 Views
Ballia: बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, RSS और बीजेपी पर साधा निशाना
मंच से संबोधन- अजय राय प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

Report- Syed Asif Hussain zaidi

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे उन्होंने खुले मंच से RSS और बीजेपी पर साधा निशाना कहा कि झूठी तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हो और कह रहे हो कि वन्दे मातरम में सोनिया गांधी ने रुकावट पैदा की, मै कहना चाहता हूं संघ के और RSS के लोगों को आपके जितने भी कार्यक्रम और पथ संचलन होते हैं उसमें वंदे मातरम को अनिवार्य करो और जो पथ संचलन में जो अपना झंडा लेकर चलते हो वो आदेश करिए मोहन भागवत जी कि उसके जगह तिरंगा हाथों में लेकर चलें, तब हम मानेंगे कि आपके मन में तिरंगे का सम्मान है और आपके मन में वंदे मातरम का सम्मान है। अजय राय ने कहा कि आप देश के लोगों को भ्रमित करने के लिए आप अलग अलग तरह के हथकंडे अपनाते हो, इवेंट करते हो।

Also Read- Gen-Z Politics: जन-जेड से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, IIT दिल्ली से प्रयागराज तक गरमाई राजनीति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow