बलिया राजा ने बांट दिया वन, प्रजा को खबर तक नहीं- 20 तितलिया उड गयी सभासद का आरोप न.पा. की कार्य शैली पर लगाया प्रश्न चिन्ह। 

Ballia: सिविल लाईन के सभासद अमित दूबे का आरोप है कि नगर पालिका के निर्वाचित सभा सदो को यह भी पता नही है के उनके वार्ड में कौन सा विकास कार्य हो रहा है या हो चुका है।

Aug 30, 2025 - 11:05
97 Views
बलिया राजा ने बांट दिया वन, प्रजा को खबर तक नहीं- 20 तितलिया उड गयी सभासद का आरोप न.पा. की कार्य शैली पर लगाया प्रश्न चिन्ह। 
अमित दुबे सभासद सिविल लाइन

Report- S.Asif Hussain zaidi

Ballia: सिविल लाईन के सभासद अमित दूबे का आरोप है कि नगर पालिका के निर्वाचित सभा सदो को यह भी पता नही है के उनके वार्ड में कौन सा विकास कार्य हो रहा है या हो चुका है। श्री दूबे ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नगर के एक मात्र ओवर बृज पर  लगभग 20लाख की तितलीयां लगायी गयी है जो बरसात में उड़ गयी है। यह काम बरसात के बाद होता तो आठ से दस माह तक जरुर दिखायी देती। उन्होने आनन फानन मे पहले लोकार्पण की शिलपट्ट गुरूवार को दिन भर  लगाया गया फिर तुरन्त ही उसी दिन उखाड़ा गया।फिर शुक्रवार के दिन बस स्टैन्ड स्थित पुलिस पीकेट के सामने शिलान्यास का 02-04-25का शिलापट्ट लगाया जा रहा है।

जिसपर वार्ड एक की सभासद निशा रावत,और दूसरा वार्ड 8के सभासद ललित कुमार के साथ ही प्रदेश के लोक प्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार के मंत्री एकेशर्मा नाम टंकित जबकि गुरूवार को नपा के ठीकेदार द्वारा लोकार्पण वाले शिलापट्ट पर प्रदेश सरकार के लोक निमार्ण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ ही उनकी उपस्थिती 20अप्रैल कर कमलो द्वारा कराया गया अंकित था।आखिर क्या मजबूरी कार्य दायी संस्था या ठीकेदार के सामने आ गयी कि रातों रात लोकार्पण का शिलापट्ट हटाकर शिलान्यास की शिलापट्ट  लगाना पड़ा।जो भी नगर पालिका के वर्तमान कार्य काल को देखते तत्काल जिला प्रशासन को गम्भीरता से विचार करते हुए नगर वासियों और जनहित ठोस कदम उठाना ही समय की मांग है।देखना यह की होता क्या है।

Also Read- Sambhal : सम्भल में घटती हिंदू आबादी पर बयानबाजी, आज़ाद समाज पार्टी ने रिपोर्ट को बताया झूठा प्रोपेगंडा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow