Ballia : पाकिस्तानी बल्लेबाज की 'गन सेलिब्रेशन' पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु नाराज, बोले- पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक

मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के व्यवहार को उनके स्वभाव का हिस्सा करार दि

Sep 22, 2025 - 21:51
47 Views
Ballia : पाकिस्तानी बल्लेबाज की 'गन सेलिब्रेशन' पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु नाराज, बोले- पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक
पाकिस्तानी बल्लेबाज की 'गन सेलिब्रेशन' पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु नाराज, बोले- पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक

Report : S.Asif Hussain Zaidi

एशिया कप 2025 के सुपर फोर मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान द्वारा की गई 'गन सेलिब्रेशन' पर बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस व्यवहार को अभद्र और उद्दंड बताया।

मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के व्यवहार को उनके स्वभाव का हिस्सा करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी हमेशा अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीतते हैं।

यह विवाद एशिया कप के उस मैच से जुड़ा है जिसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद डगआउट की ओर मुड़कर बंदूक चलाने का इशारा किया था। इस जेस्चर को सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना मिली और इसे भारत-पाक तनाव से जोड़ा गया।

मंत्री ने आगे कहा, "बिना बंदूक के उनका जीवन नहीं है।" उन्होंने ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों को पाकिस्तान में पनाह देने का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक पाकिस्तान है।

Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow