Ballia : बलिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत, निरूपुर ढाले पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

मृतक टेंट का कार्य करता था। मृतक के सहयोगी अंकित पुत्र हरेकृष्ण यादव निवासी निरुपुर थाना हल्दी ने बताया गया कि वह अपने मित्र दीपक के जन्मदिन के अवसर पर ग्री

By INA News Desk
Sep 21, 2025 - 11:29
146 Views
Ballia : बलिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत, निरूपुर ढाले पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
बलिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत, निरूपुर ढाले पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Report - S.Asif Hussain Zaidi

बेखौफ़ बदमाशों ने युवक को गोली मारी। घटना बलिया हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा ढाले पर शनिवार की शाम करीब छह बजे शाम कि बताई जा रही है। गोली युवक के सीने मे लगी,घायल युवक को परिजन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया और छानबीन में जुट गई। मृतक की शिनाख्त सुनील यादव 26 वर्ष पुत्र शिवशंकर उर्फ सिपाही यादव निवासी नीरुपुर थाना हल्दी जनपद बलिया के रूप में की गई।मृतक टेंट का कार्य करता था। मृतक के सहयोगी अंकित पुत्र हरेकृष्ण यादव निवासी निरुपुर थाना हल्दी ने बताया गया कि वह अपने मित्र दीपक के जन्मदिन के अवसर पर ग्रीन फील्ड हाईवे पर केक काटकर वापस आ रहें थे।ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक

तभी रेपुरा ढाले पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली मारने वालों का अभी कोई सुराग नही मिल सका है। घटना के बाद हल्दी पुलिस समेत पुलिस के आलाअधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। गोली कैसे लगी? किसने मारी और क्यों मारी। इसका पता नहीं चल सका। मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के परिजन सदमे में है।

Also Click : Deoband : मिशन शक्ति फेज-5 के तहत देवबंद थाने में कार्यक्रम, योगी का प्रसारण देखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow