Sitapur : ललिता देवी शक्तिपीठ में आंध्र प्रदेश की महिला का 9 लाख का मंगलसूत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शिकायत की। पीड़िता के पति साईं रामाराव ने मंगलसूत्र की कीमत करीब 9 लाख रुपये
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
मिश्रिख- सीतापुर : मां ललिता देवी शक्तिपीठ मंदिर में सोमवार को आंध्र प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु के साथ चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में उस समय कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। सुबह करीब 9 बजे पूर्वी गोदावरी जिले की लक्ष्मी पत्नी साईं रामाराव अपने पति और साथियों के साथ दर्शन के लिए पहुंची थी। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में किसी ने महिला का मंगलसूत्र चुरा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शिकायत की। पीड़िता के पति साईं रामाराव ने मंगलसूत्र की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई। मंदिर परिसर में हर नवरात्र के दौरान ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन इन पर रोक नहीं लगा पा रहा। मिश्रिख थाने के प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में
What's Your Reaction?











