Hardoi : संडीला में पिकअप से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगों में रहीसुद्दीन पुत्र बाबू (इसरापुर, मल्लावां), फारूक पुत्र रफीक (इसरापुर, मल्लावां), आजाद पुत्र शमशाद (मेला गंज, कोतवाली नगर, कन्नौज), सुभाष पुत्र राम
Report : मुकेश सिंह
संडीला- हरदोई : कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पुलिस की चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इस कार्रवाई में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में रहीसुद्दीन पुत्र बाबू (इसरापुर, मल्लावां), फारूक पुत्र रफीक (इसरापुर, मल्लावां), आजाद पुत्र शमशाद (मेला गंज, कोतवाली नगर, कन्नौज), सुभाष पुत्र रामचंद्र (इसरापुर, मल्लावां), ध्रुव सिंह पुत्र छोटे सिंह (परसोला, थाना बिलग्राम) और वाहन चालक प्रेमचंद पुत्र रामेश्वर (तिर्वा कुली, थाना मल्लावां) शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध पटाखे और पिकअप वाहन जब्त कर लिया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि यह कार्रवाई थाना संडीला की टीम ने की। टीम में अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रेश यादव, उपनिरीक्षक कौशल किशोर यादव और कांस्टेबल सचिन शाक्य शामिल थे।
Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में
What's Your Reaction?











