Hardoi : नगर पालिका में जनसुनवाई, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई में प्रमुख रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, जलभराव और नाली-खड़ंजा जैसी समस्याएं सामने आईं। चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी अ

Sep 22, 2025 - 21:56
 0  47
Hardoi : नगर पालिका में जनसुनवाई, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नगर पालिका में जनसुनवाई, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Report : मुकेश सिंह

संडीला- हरदोई : नगर पालिका परिषद में सोमवार को चेयरमैन मो0 रईस अंसारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर वासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। चेयरमैन ने गंभीरता से सभी शिकायतों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह नगर पालिका की जिम्मेदारी है।जनसुनवाई में प्रमुख रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, जलभराव और नाली-खड़ंजा जैसी समस्याएं सामने आईं। चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार पटेल को निर्देशित किया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और समयबद्ध कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित समाधान ही नगर पालिका की पारदर्शी कार्यप्रणाली का प्रमाण है।इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभय गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता इरफान हमीद ताज मियां, सभासद हाफिज सज्जाद, पंकज सहित अन्य गणमान्य सहित नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया।

चेयरमैन ने अंत में कहा कि नगर की जनता की शिकायतें उनकी प्राथमिकता हैं और किसी भी हाल में उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका परिषद का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow