Ballia News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने झण्डारोहण कर परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

परिवहन मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है। आज के दिन ही 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ...

By INA News Desk
Jan 27, 2025 - 01:40
102 Views
Ballia News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने झण्डारोहण कर परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Report- S.Asif Hussain zaidi.

By INA News Ballia.

बलिया: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से जहां परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर झण्डारोहण किया।परिवहन मंत्री दया सिंह ने परेड की सलामी ली तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रामविचार पाण्डेय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी अंगवस्त्र भेंटकर कर सम्मानित किया। परिवहन मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है। आज के दिन ही 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था।श्री सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारियों ने कुर्बानी दी। आजादी के बाद से देश ने सभी क्षेत्रों में विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर तेजी से प्रगति हुई है।समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। विदेशों में देश का नाम ऊंचा हुआ है। यह भारतीय संविधान की ही देन है कि देश आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश का चौतरफा विकास हो हुआ है। प्रदेश में अनेक एक्सप्रेस-वे एवं फोर-लेन सड़कों के निर्माण के साथ ही अनेक सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था है।देश के हर कोने में उत्तर प्रदेश पुलिस की मिसाल दी जाती है परिवहन मंत्री ने कहा कि जनपद बलिया में भी अनेक विकास के कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं।महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने बलिया में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया गया है, शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर आरंभ हो जाएगा। जनपद में ग्रीनफील्ड निर्माणाधीन हैं।फोरलेन सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बलिया को चारों तरफ से फोर लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। भृगु कॉरिडोर का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि बलिया में जो विकास कार्य वर्षों से नहीं हुआ, उन विकास कार्यों को विगत 7-8 वर्षों में किया गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow