Ballia : जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर अक़िदत के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी
जुलूस मे जनपद के दूर-दूर इलाके से आई अंजुमनों ने शरीक होकर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नातिया कलाम पेश किया। इसके साथ साथ इस
REPORT S. ASIF HUSSAIN ZAIDI
बलिया : खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से जहां शुक्रवार को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के शुभ अवसर पर बिशुनीपुर जामा मस्जिद से बाद नमाज़ जुम्मा जुलूसे मोहम्मदी जुलूस निकाला गया।
जो अपने निर्धारित मार्गो से होता हुआ देर शाम बिशुनीपुर जामा मस्जिद पर आकर सलाम के बाद समाप्त हो गया।
इस जुलूस मे जनपद के दूर-दूर इलाके से आई अंजुमनों ने शरीक होकर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नातिया कलाम पेश किया।
इसके साथ साथ इस जुलूस ए मोहम्मदी में मक्का, मदीना, मस्जिद अक्सा, फिलिस्तीन कि के हालात को दर्शाती खूबसूरत झांकियां भी देखने को मिली। अक़ीदत मंद जगह-जगह मिठाइयां बाटते रहे।
खास बात यह रही कि हर राजनीतिक दल का कोई न कोई नुमाइंदा इस जुलूस में शामिल होकर अपने को गर्वान्वित महसूस कर रहा था। जगह-जगह मिठाइयों के साथ पानी की सबले भी चलती रही।
पुलिस व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रही। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तौर पर तैयार दिखा।
Also Click : Sambhal : चंद्रवती और उसके पुत्र पर मारपीट व धमकी का आरोप
What's Your Reaction?











