BALLIA : प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था मै देश नहीं बिकने नही दूगां,  मै कहता हूं कि गंगा मां को बिकने नही दूगां- सुरेंद्र सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष)

हमारे प्रधान मंत्री मोदी जी ने कहा था मै देश नहीं बिकने नही दूगां। मै कहता हूं कि गंगा मां को बिकने नही दूगां। जिला प्रशासन को पहले भी  चेतावनी दे चुका हूं कि अगर गंगा की निलामी तत्काल नही रो

By INA News Desk
Sep 9, 2025 - 10:46
108 Views
BALLIA : प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था मै देश नहीं बिकने नही दूगां,  मै कहता हूं कि गंगा मां को बिकने नही दूगां- सुरेंद्र सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष)
प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था मै देश नहीं बिकने नही दूगां,  मै कहता हूं कि गंगा मां को बिकने नही दूगां- सुरेंद्र सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष)

जिला प्रशासन यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि बिगड़ने में लगा है-- (सुरेंद्र सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष)

REPORT- SYED ASIF HUSSAIN ZAIDI. 

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है, जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिह ने कहा कि वर्तमान जिला प्रशासन प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी जी महराज की छवि बिगाड़ने का मन बना चुके है। मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। हमारे प्रधान मंत्री मोदी जी ने कहा था मै देश नहीं बिकने नही दूगां। मै कहता हूं कि गंगा मां को बिकने नही दूगां। जिला प्रशासन को पहले भी  चेतावनी दे चुका हूं कि अगर गंगा की निलामी तत्काल नही रोकती तो निषाद मछुआरा समाज अपनी रोजी रोटी के लिए व्यापक आन्दोलन छेड़ने का मन बना चुके है। कहा कि गंगा एक वैदिक नदी है और हमारी आस्था के साथ-साथ इनकी आजीविका का एकमात्र स्रोत भी है।

अनादि काल से इस समाज के लोगों का जीवन गंगा पर निर्भर है। इस जाति का एकमात्र व्यवसाय गंगा नदी में नौका संचालन एव मत्स्य शिकार है जिससे हमारे परिवार का जीविकोपार्जन होता है। कहा  कि सरकार द्वारा गंगा नदी में मत्स्य व्यापार की नीलामी होने जा रही है। अगर गंगा नदी में मत्स्य व्यापार की नीलामी होती है तो इनका पूरा समाज सड़क पर आकर भूखे मरने को मजबुर हो जायेगा। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व में भी गंगा नदी नीलामी करने का प्रयास किया गया था जिसे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित कर दिया गया था।चेताया कि मछुआरा समाज के लाखों लोगों की जीविका और जीवन की रक्षा के लिए नीलामी की इस प्रक्रिया को रोकने हेतु यथोचित निर्देश निर्गत करें। गंगा नदी के पौराणिक महत्व को सुरक्षित और संरक्षित करने वाले लाखों परिवार के हित में नीलामी प्रक्रिया रोके जाने की मांग की है।इस अवसर सौकड़ो की संख्या निषाद समाज के लोग हुए शामिल।

Also Click : कानपुर मेट्रो- चार स्टेशनों पर पुस्तक मेलों का आयोजन, विश्वविद्यालय, मोती झील, बड़ा चौराहा और कानपुर सेंट्रल में सजा पुस्तकों का बाजार; एनसीएमसी गोस्मार्ट कार्डधारकों को मिल रहा विशेष डिस्काउंट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow