Ballia : CBI जांच में बेकसूर साबित होने के बाद बलिया लौटे राज सिंह, बोले- केंद्रीय एजेंसी न होती तो जिंदगी तबाह हो जाती

उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और कहा कि सही तरीके से हुई जांच की वजह से ही आज सच सबके सामने आ पाया है और न्याय की जीत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशास

May 22, 2026 - 22:05
 0  4
Ballia : CBI जांच में बेकसूर साबित होने के बाद बलिया लौटे राज सिंह, बोले- केंद्रीय एजेंसी न होती तो जिंदगी तबाह हो जाती
Ballia : CBI जांच में बेकसूर साबित होने के बाद बलिया लौटे राज सिंह, बोले- केंद्रीय एजेंसी न होती तो जिंदगी तबाह हो जाती

Report- S.Asif Hussain Zaidi

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पकड़े गए बलिया के भाजपा नेता और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय सचिव राज सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की छानबीन में बेकसूर पाया गया है। अदालत से पूरी तरह बरी होने के बाद राज सिंह जब अपने गृह जनपद पहुंचे, तो उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर बातचीत करते हुए राज सिंह ने कहा कि अगर केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले की ईमानदारी से जांच नहीं करती, तो उनका जीवन पूरी तरह बर्बाद हो जाता। उन्होंने अंदेशा जताया कि उनके साथ कोई अनहोनी या एनकाउंटर भी हो सकता था। राज सिंह ने कहा कि जब कोई बेकसूर व्यक्ति किसी झूठे मामले में फंसता है, तो सिर्फ उसकी जिंदगी ही खराब नहीं होती, बल्कि उसके पूरे परिवार के मान-सम्मान को गहरा धक्का लगता है।

उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और कहा कि सही तरीके से हुई जांच की वजह से ही आज सच सबके सामने आ पाया है और न्याय की जीत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के काम करने के तौर-तरीकों पर भी उंगली उठाई।

Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow