Ballia News: जरूरतमंदों की सेवा को और व्यापक बनाएगा रेडक्रॉस, सदस्यता अभियान पर जोर

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सामान्य बैठक

By INA News Desk
Oct 2, 2026 - 17:12
4 Views
Ballia News: जरूरतमंदों की सेवा को और व्यापक बनाएगा रेडक्रॉस, सदस्यता अभियान पर जोर

syed Asif Hussain zaidi 

बलिया: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ सदस्यता अभियान को विस्तार देने पर जोर दिया गया। जिला समन्वयक एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ने पीपीटी के माध्यम से रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की पहल पर रेडक्रॉस के संरक्षक सदस्य सरदार जितेन्द्र सिंह (मंजीत सिंह एंड कंपनी) की ओर से 12 जरूरतमंद दिव्यांगों को नि:शुल्क व्हीलचेयर प्रदान की गई हैं। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इसके लिए सभी विभागों से सहयोग करने की अपील की। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर, नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोरों को भी रेडक्रॉस के सदस्यता अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिलने वाले शुल्क को भी नियमित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा को और व्यापक बनाया जा सकता है।

बैठक के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी सहित अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। वहीं, डॉ. रियाज अहमद को रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव, एसीएमओ डॉ. आनंद कुमार, डॉ. योगेंद्र दास, रेडक्रॉस की सचिव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू रानी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीओ, डीपीएम, केके पाठक, आशुतोष राय, रविशंकर तिवारी सहित सभी मेडिकल अधीक्षक, रेडक्रॉस के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Also Read- UP Politics: पूर्व सांसद अमीर आलम और नवाज़िश खान कांग्रेस में शामिल, यूपी में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow