सम्भल में शादी से पहले ‘बारबालाओं का डांस’ बना विवाद, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, उलेमा ने दी प्रतिक्रिया।

सम्भल जिले के एक गांव में शादी से पहले हुए कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारबालाएं खुलेआम ठुमके

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 14:15
176 Views
सम्भल में शादी से पहले ‘बारबालाओं का डांस’ बना विवाद, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, उलेमा ने दी प्रतिक्रिया।
वायरल वीडियो , मुफ्ती आलम रजा नूरी, मुस्लिम धर्मगुरु

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के एक गांव में शादी से पहले हुए कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारबालाएं खुलेआम ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां मंडप कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बारबालाओं को बुलाकर जमकर डांस करवाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग डांस का लुत्फ उठा रहे हैं और बारबालाओं पर नोटों की बारिश कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा कार्यक्रम बिना किसी अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के आयोजित किया गया।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, शादी से पहले आयोजित मंडप कार्यक्रम में मनोरंजन के नाम पर बारबालाओं को बुलाया गया था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

धर्मगुरु की कड़ी प्रतिक्रिया

इस पूरे घटनाक्रम पर मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती आलम रजा नूरी ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के डांस और डीजे कार्यक्रम इस्लाम के खिलाफ हैं। साथ ही उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे ऐसे आयोजनों से दूर रहें और इनमें शामिल न हों।

सोशल मीडिया पर बहस तेज

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे परंपरा और मनोरंजन बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ बता रहे हैं।

प्रशासन पर सवाल

बिना अनुमति ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस या प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

Also Read- Lucknow : सीएम योगी बुधवार को करेंगे 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों का फ्लैग ऑफ, लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow