बाजपुर उप जिला चिकित्सालय को मिली बड़ी राहत, तीन नए चिकित्सकों की तैनाती

बाजपुर: पिछले काफी समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में तीन चिकित्सकों की तैनाती के

Jul 1, 2026 - 15:57
24 Views
बाजपुर उप जिला चिकित्सालय को मिली बड़ी राहत, तीन नए चिकित्सकों की तैनाती
बाजपुर उप जिला चिकित्सालय को मिले तीन चिकित्सक

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर: पिछले काफी समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में तीन चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। भाजपा नेता गौरव शर्मा के अथक प्रयासों से बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में तीन चिकित्सकों की तैनाती हुई है। भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी बावत उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया था।

जिस पर सीएम धामी ने जल्द चिकित्सकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया था। शासनादेश के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलाघाट अल्मोड़ा में तैनात एम.बी.बी.एस. डाॅ. अमित कुमार, उप जिला चिकित्सालय चैखुटिया अल्मोड़ा में तैनात एम.बी.बी.एस. डाॅ. विवेक पंत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किच्छा के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी का स्थानान्तरण उप जिला चिकित्सालय बाजपुर के लिए किया गया है। बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में तीन चिकित्सकों की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है।

Also Read- Bajpur : बरहैनी में श्याम ट्रेडर्स का उद्घाटन, प्लास्टिक कबाड़ काटने की मशीन के कारखाने की हुई शुरुआत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow