कर्म पर विश्वास करते हुए अटल जी ने राजनीति को बनाया सेवा का माध्यम- सीएम योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे अटल जी ने कर्म पर विश्वास करते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर....

By INA News Desk
Aug 16, 2025 - 20:36
52 Views
कर्म पर विश्वास करते हुए अटल जी ने राजनीति को बनाया सेवा का माध्यम- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित करते हुए
Advertisement
Advertisement

हाइलाइट्स

  • पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम
  • मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान, अतिथियों ने किया ‘अतुलनीय अटल जी’ पुस्तक का विमोचन
  • कवि सुरेंद्र शर्मा ने प्रस्तुत किया काव्य पाठ
  • हमारी सरकार ने उस तबके को स्पर्श किया, जिनके प्रति अटल जी की संवेदना थीः सीएम 
  • कभी बीमारू था उत्तर प्रदेश, आज हर बीमारी का कर रहा इलाजः योगी 
  • बोले- लोग हंसते थे, लेकिन जिन मुद्दों को लेकर भाजपा बढ़ी, उसे पूरा किया

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे अटल जी ने कर्म पर विश्वास करते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर जीवन के विभिन्न पक्षों को नेतृत्व प्रदान किया था। जिस भी क्षेत्र में अटल जी की दखल हुईं, उसमें उत्कृष्टतम कार्य करते हुए नयापन करके दिखाया। यूपी का सौभाग्य है कि आगरा का बटेश्वर उनकी पैतृक भूमि है। उन्होंने कानपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण की और बलरामपुर से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। हमारी सरकार उनके नाम पर वहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही है। सीएम ने कार्यकर्ताओं के समक्ष विश्वास जताया कि जनसंघ व भाजपा के संस्थापकों ने जिन मूल्यों व आदर्शों के लिए सेवा और राष्ट्रीयता के भाव को सर्वोच्च मानते हुए राजनीति को सेवा के जिस अभिन्न हिस्से के रूप में स्वीकार किया, उसे हम सभी र्वत मानेंगे। 

सीएम योगी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा व काव्य समागम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने ‘अतुलनीय अटल जी’ पुस्तक का विमोचन किया। कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में अटल जी की कविता का जिक्र किया। 

  • हमारी सरकार ने उस तबके को स्पर्श किया, जिनके प्रति अटल जी की संवेदना थी 

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी ने पांच बार लखनऊ से संसद में प्रवेश किया। 10 बार लोकसभा, दो बार राज्यसभा के सदस्य और तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश को यशस्वी नेतृत्व प्रदान किया। हमारी सरकार ने उस तबके को टच किया, जिनके प्रति अटल जी की संवेदना थी। श्रमिकों, निराश्रित बच्चों के लिए सभी 18 मंडल में अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं। श्रमिकों के 18,000 बच्चे यहां अत्याधुनिक सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। एक ही कैंपस में सभी सुविधाएं हैं। सीएम ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि शिक्षा का मॉडल यदि देखना है तो अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ में जाकर देखिए। 

  • कभी बीमारू था उत्तर प्रदेश, आज हर बीमारी का कर रहा इलाज 

सीएम योगी ने कहा कि पहले अनेक विषमताएं थीं, लेकिन 8 वर्ष में प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। अटल जी की पहली पुण्यतिथि पर लखनऊ के लोकभवन में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में जब पीएम मोदी आए थे तो उन्होंने लखनऊ में अटल जी के नाम पर यूपी की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी किया था। यूपी के सभी 80 मेडिकल कॉलेज उससे संबद्ध होकर संचालित हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो यूपी स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, विकास समेत हर क्षेत्र में बीमारू था, आज वह हर बीमारी का उपचार कर रहा है।  यह कार्य इन महापुरुषों की प्रेरणा व मार्गदर्शन में हो पाया है। 

  • ब्रिटेन जाने वाले विद्यार्थियों को अटल जी के नाम पर स्कॉलरशिप    

सीएम योगी ने कहा कि  अटल जी की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। यूपी कैबिनेट ने हाल में निर्णय लिया है कि उच्च शिक्षा के लिए हर साल पांच छात्र ब्रिटेन जाएंगे। उसकी आधी स्कॉलरशिप वहां की और आधा यूपी सरकार देगी। यह स्कॉलरशिप अटल जी के नाम पर समर्पित है। यह वर्ष अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष भी है।  पूरे वर्ष भर अलग-अलग स्थानों पर अनेक कार्यक्रम भी चल रहे हैं।। 

  • लोग हंसते थे, लेकिन जिन मुद्दों को लेकर भाजपा बढ़ी, उसे पूरा किया

सीएम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कर्म की प्रेरणा दी। यह केवल भारत में हो सकता है कि युद्धभूमि में धर्मोपदेश के माध्यम से योद्धा को कर्म की प्रेरणा दी जा रही है। अटल जी ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से प्रेरणा दी। जिन मुद्दों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्य करते हुए उसे क्रियान्वित कर रही है, उसे लेकर लोग हंसते थे कि क्या यह हो पाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे, लेकिन जब हम एक स्वर में एक भाव के साथ एकजुट होकर अभियान चलाते हैं तो पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा-370 समाप्त हो गई। जब भारत के मूल्यों व आदर्शों की बात राजनीति में करने के बारे में जनसंघ व भाजपा ने मुद्दे उठाए थे,तब लोग हंसते थे। 1989 में अपने अधिवेशन में भाजपा ने जब राम जन्मभूमि का मुद्दा उठाया तो लोग कहते थे कि मुद्दे से भटक गई है, लेकिन नेतृत्व पीछे नहीं हटा, लगातार लड़ता रहा। परिणाम आया तो 500 वर्ष बाद भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ। 

  • कार्यक्रम संयोजक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। 

इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, अमरपाल मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी, पवन सिंह चौहान, गोविंद नारायण शुक्ल, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, इंजी. अवनीश सिंह, विधायक जयदेवी, अमरेश कुमार, योगेश शुक्ल, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

  • मुख्यमंत्री के हाथों विजेताओं का सम्मान 

अटल काव्य गंगा प्रतियोगिताः प्रथम - प्रियांशी सिंह, द्वितीय पुरस्कार- विनय मोहन शुक्ल, तृतीय- मुस्कान वर्मा
निबंध लेखनः प्रथम- रानू निषाद, द्वितीय- खुशबू यादव, तृतीय-  पायल पांडेय, चतुर्थ- अंशुमान कपूर

Also Read- Lucknow : लखनऊ में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बाल वाटिकाओं का उद्घाटन किया, बच्चों को मिली नई शैक्षिक सुविधाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement