गीले कपड़ों पर प्रेस करते समय लगा करंट, किशोरी की मौत।

Deoband : मोहल्ला खानकाह में गीले कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट की चपेट में आकर सद्दी की बेटी नौशीन (17) की मौत हो गई। इससे परिवार में ...

Aug 16, 2025 - 19:49
48 Views
गीले कपड़ों पर प्रेस करते समय लगा करंट, किशोरी की मौत।
गीले कपड़ों पर प्रेस करते समय लगा करंट, किशोरी की मौत।

देवबंद। मोहल्ला खानकाह में गीले कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट की चपेट में आकर सद्दी की बेटी नौशीन (17) की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसर गया। खानकाह स्थित कहूनी मस्जिद के पास रहने वाले सद्दी की बेटी नौशीन शनिवार को गीले कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे अलग-अलग चिकित्सकों के पास लेकर गए। लेकिन दोनों ही जगह उसे मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुई बेटी की मौत से माता-पिता समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी होने पर सद्दी के घर लोगों का तांता लग गया। शाम में नौशीन को सुपूर्द-ए-खाक किया गया।

Also Read- भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर मथुरा में योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी घोषणा, मथुरा-वृंदावन को करीब 646 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं की दी सौगात ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow