ट्रेन के आगे कूदी बेटी, मौत, मां को युवकों ने बचाया।

Deoband : स्वतंत्रता दिवस के दिन लाजपत नगर निवासी विनोद गंभीर (68) बेटी शिवाली (36) के साथ उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। इसमें शिवाली....

Aug 16, 2025 - 19:39
39 Views
ट्रेन के आगे कूदी बेटी, मौत, मां को युवकों ने बचाया।
ट्रेन के आगे कूदी बेटी, मौत, मां को युवकों ने बचाया।

देवबंद। स्वतंत्रता दिवस के दिन लाजपत नगर निवासी विनोद गंभीर (68) बेटी शिवाली (36) के साथ उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। इसमें शिवाली की मौत हो गई। जबकि विनोद को वहां खड़े कुछ युवकों ने बचा लिया। बताया गया है मृतका पिछले काफी समय से तनाव में चल रही थी। जबकि मां मानसिक रोगी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। 

लाजपत नगर निवासी अमृत गंभीर की पत्नी विनोद गंभीर बेटी शिवाली के साथ रणखंडी रेलवे फाटक पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वहां काफी देर से इधर उधर टहल रही थीं। जैसे ही शाम 5 बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर की ओर से दिल्ली को जानी वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन फाटक पर पहुंची तभी शिवाली ट्रेन के आगे कूद गई। इसमें उसकी मौत हो गई। जबकि विनोद को वहां खड़़े कुछ युवकों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पूछताछ करते हुए पुलिस ने पंचनामा भरकर शिवाली के शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। बताया गया है शिवाली का पति से विवाद के चलते दस वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। जिस कारण वह तनाव में थी, जबकि विनोद मानसिक रोगी बताई गई है। वहीं, रेलवे पुलिस मामले को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही। काफी देर तक मामला सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सीमा विवाद में उलझा रहा। जिसके चलते शव ट्रैक पर पड़ा रहा। हालांकि बाद में देवबंद रेलवे पुलिस ने पंचनामा भरा।

Also Read- सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दी जन्माष्टमी की बधाई, सनातन धर्म के संरक्षण पर दिया जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow