बेंगलुरु हत्याकांड: होमगार्ड ने कीं 3 हत्याएं, नृशंस हत्या के बाद सरेंडर किया

जब बेटी और भतीजी ने उसे रोका तो उसे भी मार डाला। 42 साल का आरोपी गंगाराजू होम गार्ड था और हेब्बागोड़ी पुलिस स्टेशन से अटैच्चड था। होमगार्ड के जवान ने अपनी पत्नी, बेटी और भतीजी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हेब्बागोडी पुलिस थाने से संबद्ध होमगार्ड गंगाराजू (42) ने अपनी प...

By INA News Desk
Jan 9, 2025 - 21:45
105 Views
बेंगलुरु हत्याकांड: होमगार्ड ने कीं 3 हत्याएं, नृशंस हत्या के बाद सरेंडर किया

By INA News Bengaluru.
बेंगलुरु में बीते दिनों एक परिवार के चार सदस्यों की लाश किराए के घर में मिली थी। एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चों का शव बरामद किया गया था। अब होमगार्ड के एक जवान ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। तीनों के शव शहर के जालहल्ली क्रॉस इलाके में स्थित घर से बरामद किए गए। थाने में आते ही शख्स ने बताया कि उसने अभी-अभी अपनी पत्नी, बेटी और भतीजी की हत्या की है। अब वह सरेंडर करना चाहता है। यह सुनते ही वहां मौजूद पुलिसवाले भी सकते में आ गए। फिर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया और एक कमरे में ले गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी कहानी बताई। उसे अपनी के चरित्र पर शक था, इस कारण उसने गुस्से में उसकी जान ले ली।

जब बेटी और भतीजी ने उसे रोका तो उसे भी मार डाला। 42 साल का आरोपी गंगाराजू होम गार्ड था और हेब्बागोड़ी पुलिस स्टेशन से अटैच्चड था। होमगार्ड के जवान ने अपनी पत्नी, बेटी और भतीजी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हेब्बागोडी पुलिस थाने से संबद्ध होमगार्ड गंगाराजू (42) ने अपनी पत्नी भाग्या (36), बेटी नव्या (19) और भतीजी हेमावती (23) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेंगलुरु पूर्व के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया, "सूचना मिलने पर हमारी गश्ती टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीनों महिलाओं को मृत पाया, जिनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि हमने होमगार्ड के तौर पर काम करने वाले गंगाराजू को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

अपराध के बाद गंगाराजू ने हथियार लेकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। उन्होंने बताया कि हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और आगे की पूछताछ के बाद इसका पता लगाया जाएगा। मकान मालिक, जहां गंगाराजू का परिवार पिछले पांच वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहा था, ने बताया कि इससे पहले दिन में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को संदेह है कि घटना के समय गंगाराजू नशे में था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow