महाकुंभ पर वक्फ जमीन वाले बयान को मोहम्मद यासीन ने कोरी बकवास बताया, विवाद यूपी से बिहार तक पहुंचा

मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। अब इस मसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बयान दिया। उधर मुस्लिम मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया है कि जिस जमीन पर महाकुंभ लग रहा है, वह वक्फ की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि यह जमीन 54 बीघा है। इस बयान...

By INA News Desk
Jan 9, 2025 - 21:47
62 Views
महाकुंभ पर वक्फ जमीन वाले बयान को मोहम्मद यासीन ने कोरी बकवास बताया, विवाद यूपी से बिहार तक पहुंचा
Advertisement
Advertisement

By INA News Maha Kumbh Nagar.
महाकुंभ स्थान पर वक्फ की ज़मीन होने का दावा ख़ारिज करते हुए काशी ज्ञानवापी मामले के मुस्लिम पक्षकार अंजुमन इंतजामिया मस्जिद के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ स्थान को वक्फ संपत्ति बताना एक कोरी बकवास है। एक मौलवी यह प्रचार करते हुए नहीं थक रहे हैं जबकि हजारों साल से महाकुंभ होता आ रहा है, उसमें वक्फ की जमीन कहना बकवास के सिवाय कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ सस्ती शोहरत पाने के लिए किया जा रहा है, यह बिल्कुल अनुचित है।

हमने इसको लेकर वक्फ बोर्ड कार्यालय से भी इसकी हकीकत जानी। मुस्लिम मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस जमीन को वक्फ की संपत्ति बताया था। इस बयान के बाद हंगामा मच गया और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर दी। दूसरी तरफ, ज्ञानवापी मामले से जुड़े मुस्लिम पक्षकार मोहम्मद यासीन ने मौलाना के दावे को बकवास बताया। ये विवाद महाकुंभ में मुस्लिम व्यापारियों के दुकान लगाने पर अखाड़ा परिषद की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के बाद उठा है।

मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। अब इस मसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बयान दिया। उधर मुस्लिम मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया है कि जिस जमीन पर महाकुंभ लग रहा है, वह वक्फ की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि यह जमीन 54 बीघा है। इस बयान के बाद हंगामा मच गया है। VHP ने मौलाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में कहा कि उसको अपना औकात नहीं पता है, जिस समय मोहम्मद साहब पैदा नहीं लिए होंगे उस समय से कुंभ लग रहा है। पूरा मामला बिहार में भी गरमाने लगा है। पूरे मामले पर VHP के वकील अरविंद भरद्वाज और आरएस तोमर ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना के बयान से माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि मौलाना और उनके साथियों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के बयान देकर माहौल खराब न करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement