Bengaluru News: गायत्री परिवार कर्नाटक को मिला ‘विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’, हरिशंकर राजपुरोहित और शेखर चतुर्वेदी सम्मानित
सेवा, समर्पण और प्रतिभा-प्रोत्साहन के साथ ही गायत्री परिवार के संगठन को मजबूत करने के लिए गायत्री परिवार कर्नाटक को
अतुल कपूर
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
बेंगलुरु। सेवा, समर्पण और प्रतिभा-प्रोत्साहन के साथ ही गायत्री परिवार के संगठन को मजबूत करने के लिए गायत्री परिवार कर्नाटक को ' विशिष्ट प्रतिभा सम्मान' से गौरवान्वित किया गया।
उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार की सह-संस्थापिका वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्ड दीप शताब्दी महोत्सव के अवसर पर 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2026 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में विराट समारोह आयोजित किया गया था।

इस समारोह में गायत्री परिवार कर्नाटक को गौरवपूर्ण ‘विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’ प्राप्त हुआ। यह सम्मान कर्नाटक में गायत्री परिवार की स्थापना, विस्तार, संगठन निर्माण तथा वर्षों की निःस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी हरिशंकर राजपुरोहित (बाबूजी) एवं गायत्री परिवार कर्नाटक के राज्य समन्वयक शेखर चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से जे.पी. नड्डा, अनुराग ठाकुर एवं डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा गायत्री परिवार कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए समारोह के मंच से ग्रहण किया।
आपको बताते चलें कि 32 वर्षों से अधिक समय से गायत्री परिवार के प्रति समर्पित हरिशंकर पुरोहित (बाबूजी) ने बेंगलुरु सहित कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को सुदृढ़ आधार प्रदान करने, परिजनों को जोड़ने और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सतत प्रयासों के साथ अनेक वरिष्ठ परिजनों, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की निःस्वार्थ सहभागिता ने संगठन को आगे बढ़ाया है।

इस अवसर पर राज्य समन्वयक शेखर चतुर्वेदी ने कहा, “यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या पदाधिकारी का नहीं, बल्कि कर्नाटक के प्रत्येक उस गायत्री परिजन का है, जिसने अपने समय, श्रम, साधना और संसाधनों से गुरुदेव के मिशन को आगे बढ़ाया है। संगठन की नींव रखने वाले वरिष्ठ परिजनों का योगदान सदैव वंदनीय रहेगा।”
What's Your Reaction?

