गुरुकुल नारसन में भारत विकास परिषद ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, यात्रियों को दी मुफ्त दवाएं

देवबंद भारत विकास परिषद द्वारा गुरुकुल नारसन में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां दवाएं वितरित की गईं।

By INA News Desk
Aug 10, 2026 - 21:27
20 Views
गुरुकुल नारसन में भारत विकास परिषद ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, यात्रियों को दी मुफ्त दवाएं
Advertisement
Advertisement

गुरुकुल नारसन में भारत विकास परिषद ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, यात्रियों को दी मुफ्त दवाएं

भारत विकास परिषद की देवबंद मुख्य शाखा के संयोजन में गुरुकुल नारसन में 14वें कांवड़ सेवा एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और मुफ्त दवाइयों का प्रबंध किया गया।

शिविर के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पदयात्रियों की देखभाल करते हुए उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान स्थानीय चिकित्सकों डॉ. अनुज गोयल और डॉ. सुभाष त्यागी ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मुख्य सहयोग दिया। स्थानीय समाजसेवियों ने भी शिविर के संचालन में उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल और संस्थापक सचिव राजेश सिंघल ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की निस्वार्थ सेवा ही भगवान शिव की सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने कहा कि संस्था संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहेगी।

इस सेवा कार्यक्रम में अध्यक्ष रोबिन अग्रवाल, सचिव रोहित सिंघल, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, महिला संयोजिका मोनिका सिंघल, मार्गदर्शक अमित सोनी, अंशुल वर्मा, कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंघल सहित मोहित गर्ग, प्रभात गुप्ता, सोहन कुच्छल, धीरज गर्ग, सतीश वर्मा और संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Also Click : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement