Raebareli: वायरिंग जलने से सड़क पर खड़ा ट्रक बना काल, बाइक सवार ट्रक में घुसा, युवक गंभीर रूप से घायल।

बछरावां -मौरावां मार्ग पर शेखपुर समोधा गाँव के पास बीती देर रात  अनियंत्रित बाइक सवार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में वह

Dec 2, 2025 - 16:45
32 Views
Raebareli: वायरिंग जलने से सड़क पर खड़ा ट्रक बना काल, बाइक सवार ट्रक में घुसा, युवक गंभीर रूप से घायल।
बछरावां-मौरावां मार्ग पर खराब ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल।

रायबरेली । बछरावां -मौरावां मार्ग पर शेखपुर समोधा गाँव के पास बीती देर रात  अनियंत्रित बाइक सवार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया ।  गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बछरावां -मौरावां मार्ग पर बीती रात समोधा गांव के पास श्रवण कुमार पुत्र श्री कृष्ण निवासी ग्राम सुदौली  किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से बछरावां कस्बे जा रहा था। जैसे ही वह शेखपुर समोधा गाँव के पास पहुंचा। वहां पर पहले से वायरिंग जल जाने के कारण मार्ग पर खराब खड़े ट्रक में वह पीछे से टकरा गया। हादसे में उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।टक्कर  के बाद गंभीर  घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Also Read- Gonda : तरबगंज अंधे कत्ल का खुलासा: मां-बेटे ने मिलकर बेटी की हत्या की, दोनों गिरफ्तार, कार की डिग्गी में शव रखकर बंद कर घुमाया, फिर गाड़ी चढ़ाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow