Hardoi News: ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
मिनी स्टेडियम अहिरोरी में विकास क्षेत्र अहिरोरी की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल क्रीडा प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र ....
हरदोई। मिनी स्टेडियम अहिरोरी में विकास क्षेत्र अहिरोरी की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल क्रीडा प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र अहिरोरी के विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। क्रीडा रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी ADO पंचायत के द्वारा देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान यादव के द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी गई तथा मंच का संचालन कर रहे नोडल शिक्षक संजीव मिश्रा के द्वारा जीवन में खेल के महत्व एवं खेलों से लाभ के बारे में बताया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग की50 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत वाजिदपुर के विशाल ने प्रथम स्थान तथा न्याय पंचायत भीठादान के आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अहिरोरी की अलकनंदा प्रथम स्थान पर और वल्लीपुर की रंजू द्वितीय स्थान पर रही।
जूनियर वर्ग बालकों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अहिरोरी के प्रदीप ने प्रथम और न्याय पंचायत बदौली के शरीफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बालिकाओं की 100 मी दौड़ में न्याय पंचायत भीठा दान की नीशू ने प्रथम स्थान और बघौली की इल्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालकों की चक्का फेक प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अहिरोरी के आदर्श प्रथम जबकि बघौली के शिवा द्वितीय स्थान पर रहे ।बालिकाओं की चक्का फेंक प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अहिरोरी की लक्ष्मी प्रथम और बघौली की जूली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालकों की गोला फेंक प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अहिरोरी के प्रदीप ने प्रथम स्थान और लविश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बघौली की जूली ने प्रथम तथा न्याय पंचायत अहिरोरी की अंशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्राथमिक वर्ग सुलेख प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अहिरोरी के कपिल ने प्रथम स्थान तथा जूनियर वर्ग में सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का समापन ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए किया गया। प्रतियोगिता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विजेंद्र विक्रम एवं खेल शिक्षकों के द्वारा संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चे,शिक्षक, अभिभावक एवं संकुल शिक्षक कृष्ण प्रताप, इंद्रजीत सिंह ,संजीव मिश्रा, माया प्रकाश ,गौरव पाल, रजत श्रीवास्तव ,वंदना शुक्ला ,दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi Viral Video: हरदोई के दरोगा का शराब का जाम हाथ में लेकर नाचते वीडियो वायरल
What's Your Reaction?











